Showing posts with label Terapanth Kishor Mandal. Show all posts
Showing posts with label Terapanth Kishor Mandal. Show all posts

Sunday, July 15, 2018

मैसूर किशोर मंडल चुनाव

मैसूर, 15 जुलाई 2018, अखिल भारतिय तेरापन्थ युवक परिषद द्वारा निर्देशित तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ किशोर मंडल के चुनाव/मनाव तेरापंथ भवन में आयोजित हुए।
सर्व प्रथम सभी किशोर मंडल के सदस्यों द्वारा नवकार महामंत्र जाप के साथ मंगलाचरण किया गया।
तेरापन्थ युवक परिषद के अध्यक्ष श्री मुकेश गुगलिया ने सभी साथियो का स्वागत किया। तत्पश्चात किशोर मण्डल संयोजक तुषार गुगलिया ने बर्ष 2017-2018 के दौरान कृत कार्यो का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
चुनाव मानव के कार्य मे सर्व सम्मति से अखिल कटारिया को किशोर मंडल के संयोजक के रूप में चुना गया और सह संयोजक के लिए भुवन गन्ना ओर मुदित बुरड़ को चुना गया।
नव निर्वाचित संयोजक अखिल कटारिया ने सभी प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि किशोर मंडल तेरापंथ समाज का महत्वपूर्ण अंग है और किशोर मण्डल से युवक परिषद के निर्माण में प्रमुख सहयोग रहता है।
किशोर मंडल प्रभारी विकास देरासरिया ने अपने व्यक्तव्य में कहा की किशोर मंडल पढाई व खेलकूद प्रतियोगिता के साथ साथ आध्यत्मिकता की और भी आगे बढ़े।
इस अवसर पर मंच संचालन करते हुए युवा वाहिनी के राष्ट्रीय प्रभारी सुरेश देरासरिया ने कहा कि आज का किशोर आने वाले भविष्य का निर्माण करने वाला प्रमुख व्यक्ति है।
निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश दक ने अपने विचार रखते हुए कहा कि किशोर की उम्र एक ऐसी उम्र होती है जिसमे जोश तो बहुत होता है मगर समय के साथ होश की जरूरत होती है। इस अवसर पर महावीर देरासरिया, युवक परिषद के उपाध्यक्ष जगदीश दक, ललित मेहता, मंत्री प्रमोद मेहता, संगठन मंत्री सेजल कोठारी, किशोर मंडल प्रभारी विकास देरासरिया सह प्रभारी दिनेश पोरवाड़, महावीर, सुनील, अनूप, पंकज, चिराग, प्रज्ज्वल, अनमोल, अक्षय, अभिषेक, वंश, विनीत, साहिल, निश्चय, यश सहित अनेक किशोर मंडल व युवक परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।
संयोजक चुनाव के बाद सभी ने साध्वी श्री लब्धिश्रीजी आदि ठाणा-3 के दर्शन कर मंगलपाठ श्रवण किया।
साध्वीश्री जी ने नव निर्वाचित सयोजक के लिये आध्यत्मिक मंगलकामनाये प्रदान की ऒर पूर्व सफल कार्यकल के लिए साधुवाद दिया। आभार ज्ञापन तेयुप मंत्री प्रमोद मेहता ने दिया।

Tuesday, December 13, 2016

परिवर्तन : कैश लेस इण्डिया, स्ट्रेस लेस इण्डिया

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद् एवं तेरापंथ किशोर मंडल, मैसूर द्वारा आयोजित 

"परिवर्तन"
कैश लेस इंडिया, स्ट्रेस लेस इण्डिया