Showing posts with label Terapanth Yuvak Parishad. Show all posts
Showing posts with label Terapanth Yuvak Parishad. Show all posts
Tuesday, December 13, 2016
Sunday, December 11, 2016
निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर
तेरापंथ युवक परिषद् मैसूर द्वारा
तेरापंथ भवन मैसूर में निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । इस
शिविर के अंतर्गत मधुमेह, रक्तचाप, दांत के तथा ह्रदय के परिक्षण किये गए ।
कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ । शुभारम्भ में तेरापंथ सभा के अध्यक्ष श्री
उत्तमचंद जी भटेवरा, महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती प्रेमाबाई गुगलिया,
प्रेक्षाध्यान प्रशिक्षक श्री हेमराज जी सेठिया, युवावाहिनी के राष्ट्रीय
सह-संयोजक श्री सुरेश देरासरिया व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे । तेयुप अध्यक्ष
श्री नेमीचंद जी बडोला ने पधारे सभी सदस्यों का स्वागत किया व मेडिकल टीम का समाज
व तेयुप द्वारा सम्मान किया गया । कार्यक्रम का संचालन मंत्री श्री अशोक बुरड ने
किया तथा धन्यवाद् प्रस्ताव भी दिया । धन्यवाद् प्रस्ताव के बाद प्रशिक्षण प्रारंभ
किया गया । ज्ञानशाला के कुल 75 बच्चों का दन्त परिक्षण करवाया गया व 105 लोगो ने
रक्तचाप व मधुमेह के साथ ह्रदय परिक्षण करवाया । श्री हेमराज जी सेठिया ने ICG के
बारे में संक्षिप्त जानकारी दी । कार्यक्रम के संयोजक श्री राकेश पोरवाड़ व श्री
विकास एम. देरासरिया की मेहनत व लगन से यह कार्यक्रम सफल रहा । शिविर का समय 9:30
से 2:30 बजे तक रखा गया था परन्तु सदस्यों की संख्या बढ़ने से शिविर 6:00 बजे तक
चलाया गया । 3 डॉक्टरों सहित 12 सदस्यों की टीम ने अपनी सेवाएँ प्रदान की । सभी
कार्यकारिणी सदस्यों का भी अच्छा योगदान रहा ।
Sunday, December 4, 2016
जैन संस्कार विधि से नवीन प्रतिष्ठान का शुभारम्भ
04 दिसम्बर 2016, मैसूर, तेरापंथ युवक परिषद्, मैसूर द्वारा श्री महावीर पितलिया एवं श्री मुकेश पितलिया के नवीन प्रतिष्ठान महावीर मेडिकल का शुभारम्भ जैन संस्कार विधि द्वारा करवाया गया । श्रीमती सुधा नौलखा ने सभी का स्वागत करते हुए सभी को जैन संस्कार विधि के बारे में अवगत कराया एवं संस्कारक के रूप में अपनी सेवाए प्रदान करते हुए सम्पूर्ण मंत्रोच्चार एवं विधान के साथ पूजा संपन्न करवाई । तेयुप सहमंत्री एवं JTN प्रतिनिधि लक्की श्रीश्रीमाल ने सहयोगी की भूमिका निभाई एवं तेयुप की तरफ से मंगल भावना पत्रक भेट कर शुभकामनाए प्रेषित की । इस अवसर पर सभी संघीय संस्थाओ के पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य श्रावक श्राविकाएं उपस्तिथ रहे ।
Subscribe to:
Posts (Atom)








